UPCM ने CMS में 8वें “अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन” का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। UPCM ने सिटी माॅन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड में ‘नारी के प्रति हिंसा रोकने में मीडिया, स्कूल व समाज की भूमिका’ विषय पर आयोजित 8वें अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नारी हिंसा एक ज्वलंत समस्या है। इसके दृष्टिगत नारी के प्रति हिंसा रोकने में मीडिया, स्कूल व समाज की भूमिका के विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि परिवार व्यक्ति की प्रथम पाठशाला होती है। जहां हम उसे अच्छे संस्कार देकर अच्छा नागरिक बना सकते है, वहीं वास्तविक पाठशाला अर्थात स्कूल उसे समाज के लिए अच्छा नागरिक बना सकता है।
UPCM ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी आत्मनिर्भरता और कल्याण के लिए हर सम्भव कदम उठाने का काम कर रही है। महिलाओं के प्रति अपराधों पर नियंत्रण एवं नारी शक्ति के उन्नयन हेतु राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए समाज को भी आगे आकर अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता है। भारत की परम्परा योग में है, भोग में नहीं। आवश्यकता है कि नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे सभ्य समाज की स्थापना हो सके।

UPCM ने कहा कि नारी हिंसा को रोकने में मीडिया अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। मीडिया ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को समय-समय पर मार्गदर्शन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान में समाज के हर वर्ग को अपना योगदान देना होगा, तभी हम खुशहाल समाज की स्थापना कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाएं हैं, जिससे महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है। महिलाओं ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने हाईस्कूल व इन्टर के टाॅपर्स का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी बोर्डों केे टाॅप टेन विद्यार्थियों को सम्मनित करती है। विगत वर्ष 147 मेधावियों की सूची में 99 छात्राएं थी। इसी प्रकार इस वर्ष 114 मेधावियों की सूची में 80 छात्राएं थी।
UPCM ने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को भयमुक्त वातावरण देने का कार्य किया है। महिलाओं और बालिकाओं को राहत प्रदान करने और उनकी मदद के लिए महिला हेल्पलाइन ‘181’ संचालित की है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस हेल्पलाइन के तहत रेस्क्यू वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, विमेन पावर लाइन ‘1090’ को और प्रभावी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ‘एण्टी रोमियो स्क्वाॅयड’ के गठन के बाद से महिलाओं में आत्मविश्वास जगा है। राज्य में घटते हुए लिंगानुपात पर रोक लगाने के लिए मुखबिर योजना शुरू की गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।
सिटी माॅन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डाॅ. जगदीश गांधी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में स्कूल का सर्वाधिक महत्व होता है। स्कूल न केवल विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता है, बल्कि माता-पिता को भी उचित परामर्श देने का काम करता है।
इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार, सिटी माॅन्टेसरी स्कूल के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, प्रधानाचार्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।








