UPCM और केन्द्रीय गृह मंत्री ने PWD की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेण्टर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित लखनऊ मण्डल की 939 करोड़ रुपए लागत की 308 विकास परियोजनाओं, लखनऊ महानगर के 04 एलीवेटेड मार्गाें के निर्माण कार्य और वर्ष 2017 एवं 2018 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में मेरिट में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों के ग्रामों/शहरी आवासों को जोड़ने हेतु 112 सम्पर्क मार्गों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ के अन्तर्गत 2918 ग्रामों/बसावटों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

UPCM और केन्द्रीय गृह मंत्री PWD की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए
UPCM और केन्द्रीय गृह मंत्री PWD की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए

UPCM ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मार्च, 2017 में सत्ता में आने के बाद से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया गया। राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की दिशा में कार्य शुरू हुआ। साथ ही, विद्युत आपूर्ति की दुर्व्यवस्था को समाप्त करते हुए एक समान विद्युत वितरण व्यवस्था लागू की गई।

UPCM कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
UPCM कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UPCM ने कहा कि पिछली सरकार के 05 साल लम्बे कार्यकाल के दौरान जहां मात्र 30 हजार 994 किमी. सड़कों का नवीनीकरण किया गया, वहीं वर्तमान सरकार ने मात्र 15 महीनों में ही 54 हजार 277 किमी. सड़कों का नवीनीकरण का कार्य सफलतापूर्वक किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में मात्र 02 हजार 750 बसावटों में सड़कों के सम्पर्क मार्ग का कार्य हो पाया था, जबकि वर्तमान सरकार द्वारा मात्र 15 महीने में ही 05 हजार 700 से अधिक बसावटों को मुख्य मार्गाें, सड़कों और सम्पर्क मार्गों से जोड़ने का काम किया गया है।

UPCM ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत तहसीलों और विकास खण्डों को भी 02-लेन सड़कों से जोड़ने के लिए ऐसी 26 तहसीलों और 81 विकास खण्डों के लिए 1563 करोड़ रुपये की लागत से युद्धस्तर से कार्य वर्तमान में हो रहा है।

UPCM ने ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ के अन्तर्गत 2918 ग्रामों/बसावटों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
UPCM ने ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ के अन्तर्गत 2918 ग्रामों/बसावटों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

UPCM ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को देश की सबसे सुन्दर राजधानी बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसे पूर्ण विकसित शहर बनाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में जो विकास कार्य किए हैं वह पिछली सरकार के कार्याें पर भारी पड़ेंगे।

UPCM ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने स्वर्णीम चतुर्भुज योजना के माध्यम से उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम से जोड़ने की शुरुआत की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से अपने 06 वर्ष के कार्यकाल में देश के बुनियादी ढांचागत विकास की नींव रखी थी। वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर गम्भीरता से काम कर रही है, क्योंकि इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदेश के विकास की धुरी बनेगा।

UPCM ने प्रदेश में विकास के लिए बने सकारात्मक माहौल और बेहतर कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि इस बदलाव के चलते देश के साथ-साथ विदेश के उद्यमी राज्य में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निवेश की पहली शर्त सुरक्षा और दूसरी शर्त आम व्यापारी को मिलने वाली सुविधा है। यदि उद्यमियों को अच्छी सड़कें और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी, तो वे प्रदेश में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाएंगे। राज्य सरकार को पिछले 15 महीनों में इसमें काफी सफलता मिली है और अब प्रदेश में निवेश हो रहा है।

मंत्रिमंडल के मंत्री, सांसद कौशल किशोर, मेयर संयुक्ता भाटिया आदि PWD की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में
मंत्रिमंडल के मंत्री, सांसद कौशल किशोर, मेयर संयुक्ता भाटिया आदि PWD की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में

UPCM ने लखनऊवासियों को राजधानी लखनऊ में लोकार्पित अवस्थापना सुविधाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस शहर के लिए जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है उनके बनने के उपरान्त राजधानी की तस्वीर बदल जाएगी और लोगों का जीवन आसान हो जाएगा। इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद शहर के यातायात में सुगमता आएगी।

UPCM ने कहा कि राजधानी लखनऊ में जिन 04 एलीवेटेड मार्गाें का शिलान्यास आज यहां सम्पन्न हुआ है उनके पूर्ण होने के उपरान्त शहर को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के मेधावी छात्र-छात्राओं के निवास स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण/मरम्मत हो जाने से उनका उत्साहवर्धन होगा और आवागमन आसान होगा।

UPCM का UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में स्वागत करते हुए
UPCM का UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में स्वागत करते हुए

UPCM ने कहा कि जिन परियोजनाओं का आज यहां लोकार्पण/शिलान्यास किया गया है उससे पता लगता है कि वर्तमान प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी इलाकों का संतुलित विकास करने की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में विकास की गतिविधियां कुछ खास इलाकों तक ही सीमित रहती थीं।

इससे पूर्व, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि UPCM के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है, क्योंकि वे इसके लिए पूर्ण समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष योगदान है। उनकी प्रेरणा से ही शहीद पथ का निर्माण सम्भव हो सका था। इसके बनने से यातायात काफी सुगम हो गया है। उन्होंने लखनऊ के चारों ओर निर्मित की जा रही रिंग रोड का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राजधानी में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार लखनऊ के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने के उपरान्त UPCM और केन्द्रीय गृह मंत्री ने इन योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास बटन दबाकर किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रकाशित ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ और ‘गौरव पथ एक अभिनव प्रयास’ नामक पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया।

धन्यवाद ज्ञापन लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage