UPCM ने गोण्डा में एल्गिन-चरसड़ी बंधे का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

उत्तर प्रदेश (गोण्डा-करनैलगंज)।
UPCM ने जनपद गोण्डा की तहसील करनैलगंज अन्तर्गत एल्गिन-चरसड़ी बंधे का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और अस्थाई रिंग बांध के कट जाने से प्रभावित होने वाले लोगों को हर सम्भव राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

UPCM ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसी भी आपदा से प्रभावित होने वाले लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आपदा की स्थिति में सरकार द्वारा हर सम्भव और तत्काल मदद करने का प्रबन्ध किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि कतई न हो और पीड़ितों को हर सम्भव मदद अतिशीघ्र मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले गांवों के लोगों को तत्काल राहत कैम्पों में विस्थापित करने का काम आरम्भ कर दिया जाए और कैम्पों में विस्थापितों को हर प्रकार की राहत सामग्री उपलब्ध करायी जाए।

UPCM का गोण्डा में मंत्रिगण और कार्यकर्ता स्वागत करते हुए
UPCM का गोण्डा में मंत्रिगण और कार्यकर्ता स्वागत करते हुए

UPCM ने निर्देश दिए कि राहत कैम्पों में जीवनरक्षक दवाओं के साथ अन्य आवश्यक दवाओं, भोजन, पेयजल, जानवरों के चारे इत्यादि की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के लोगों से अपील की कि वे सब मिलकर आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में सहयोग करें।

UPCM ने एल्गिन-चरसड़ी अस्थाई बांध के कटने पर कहा कि आने वाले दिनों में इस समस्या से स्थाई निजात मिलेगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से भी अपील की कि वे स्थाई बांध बनाने में सहयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा राहत कार्यों में कतई किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

UPCM अस्थाई रिंग बांध के कट जाने से प्रभावित होने वाले लोगों को हर सम्भव राहत पहुंचाने के निर्देश देते हुए
UPCM अस्थाई रिंग बांध के कट जाने से प्रभावित होने वाले लोगों को हर सम्भव राहत पहुंचाने के निर्देश देते हुए

इससे पूर्व, प्रमुख सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश ने बाढ़ प्रभावित गांव नकहरा में जाकर स्थिति का जायजा लिया और वहां की स्थिति से UPCM को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसीलिए UPCM पीड़ितों का हालचाल जानने आए हुए हैं।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी, जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage