UPCM कल PWD की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि कल रविवार प्रातः 11 बजे UPCM अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक सभागार में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह होंगे।

कल 05 अगस्त 2018 को अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेन्सन सेन्टर में सम्पन्न होने वाले लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित/प्रस्तावित लखनऊ मंडल के विभिन्न मार्गों और सेतु निगम द्वारा निर्मित/प्रस्तावित सेतुओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।

UP_Dy_CM ने बताया कि इस दिन लखनऊ मंडल की 909 करोड़ रु. की 326 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसी दिन लखनऊ महानगर की 417 करोड़ रु. की 12 परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा। इसके साथ ही 30 करोड़ रु. की लागत से मेधावी छात्रों के ग्रामों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने वाली 112 परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जायेगा।

साथ ही ‘‘सबका साथ, सबका विकास ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत’’ 2918 ग्रामों/बसावटों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने की कार्य-योजना का भी शुभारम्भ होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage