UP_Dy_CM ने उच्च शिक्षा विभाग की आॅनलाईन स्थानान्तरण प्रणाली का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश।
UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग की आॅनलाईन स्थानान्तरण प्रणाली का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि यह देश का प्रथम ऐसा आॅनलाईन पोर्टल है, जिसके माध्यम से शिक्षकों को उनके विकल्प के आधार पर स्थानान्तरण आदेश के साथ ही, नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु ज्वाइनिंग आदेश एक साथ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आॅनलाईन स्थानान्तरण प्रणाली से शिक्षकों की स्थानान्तरण व्यवस्था पारदर्शी होगी।
UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा ने नवीन भवन स्थित सभाकक्ष संख्या-84 में उच्च शिक्षा विभाग की आॅनलाईन स्थानान्तरण प्रणाली के शुभारम्भ के अवसर पर यह बातें कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, उत्तर प्रदेश को एजुकेशन हब बनाने के लिये प्रत्येक सकारात्मक कदम उठा रही है और छात्र/छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये निरन्तर प्रयासरत है।
UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों के कार्य संतुष्टि को अधिकतम करने तथा छात्र/शैक्षिक हित संरक्षित करने के लिये स्थानान्तरण में पारदर्शिता, समानता एवं मांग आधारित उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों की आॅनलाईन स्थानान्तरण प्रणाली लागू की गयी है। उच्च शिक्षा विभाग में अपनाई गई इस पारदर्शी आनलाईन स्थानान्तरण नीति के अन्तर्गत ही शिक्षकों का स्थानान्तरण किया जा रहा है।
UP_Dy_CM ने बताया कि वर्तमान स्थानान्तरण सत्र 2018-19 हेतु आनलाईन आवेदन की तिथि 05 जून 2018 से 10 जून, 2018 निर्धारित की गयी थी। निर्धारित अवधि में प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के कुल 315 प्रवक्ताओं द्वारा आनलाईन आवेदन किया गया। स्थानान्तरण नीति में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उपयुक्त पाये गये 170 प्रवक्ताओं को उनके द्वारा दिये गये विकल्प के राजकीय महाविद्यालयों में स्थानान्तरण करते हुये तैनाती प्रदान की जा रही है।






