बार एसोसिएशन बीकापुर चुनाव 2026-27: नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 27 जून को मतदान

बीकापुर, अयोध्या।

बार एसोसिएशन बीकापुर वार्षिक चुनाव 2026- 27 की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। 27 जून को मतदान होगा। अध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए 11 जून को नामांकन पत्र दाखिल किया गया । निर्वाचन अधिकारी अवध राम यादव, श्रीकांत त्रिपाठी एवं अवधेश पांडे तथा चंद्र भूषण दुबे की निगरानी में विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 15 जून को प्रत्याशियों के नाम की वापसी होगी। और 27 जून को 118 अधिवक्ता मतदाता अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

27 जून को सुबह 10:00 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगा। और 27 जून को ही लंच के बाद मतो की गणना होगी और शाम 4:00 बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएंगे.

मालूम हो कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अध्यक्ष , उपाध्यक्ष,मंत्री, तथा संयुक्त मंत्री समेत अन्य महत्वपूर्ण पदों का चुनाव कराया जा रहा है। अब की बार अध्यक्ष पद के लिए वंशीधर शुक्ला, सीताराम दुबे तथा शिव नाथ सिंह चुनावी मैदान में है। पिछली बार रनर प्रत्याशी रहे वंशीधर शुक्ला से दोनों प्रत्याशियों की सीधी टक्कर मानी जा रही है। विगत वर्ष वंशीधर शुक्ला एक मत से पराजित हुए थे। रनर प्रत्याशी होने के नाते अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वंशीधर शुक्ला अधिवक्ता मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। विगत वर्ष अध्यक्ष पद के उम्मीदवार वंशी धर शुक्ला को कुल 42 मत मिले थे। और वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अवध राम यादव से एक मत से पराजित हुए थे।

वही मंत्री पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं प्रत्याशी राम सिंह यादव और पिछली बार के रनर प्रत्याशी रहे कुश कुमार राय के बीच मुकाबला कांटे का दिखाई दे रहा है। विगत वर्ष में रहे रनर प्रत्याशी कुश कुमार राय मात्र 2 मतों से मंत्री पद का चुनाव हार गए थे। इनको कुल 60 मत मिले थे। अबकी बार ये दुबारा चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिंह तथा सुरेंद्र कुमार पांडे ने भी अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए प्रत्याशी पुष्पेंद्र मिश्रा, दिनेश कुमार पांडे तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्याम सुंदर कनौजिया, और वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए राम सजीवन चौरसिया, दिनेश कुमार तिवारी, रमेश कुमार तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए सुशील कुमार पांडे, संजय पांडे, तथा अरुण कुमार मिश्रा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के आज आखिरी दिन कोषाध्यक्ष पद के लिए कोई पर्चा दाखिल नहीं किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage