एलडीए : सैरपुर में 04 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, काकोरी व सरोजनीनगर में 04 अवैध निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को सैरपुर थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर 16 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, काकोरी व सरोजनी नगर में 04 अवैध निर्माण सील किये गये।

प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सैरपुर थानाक्षेत्र के पश्चिम गांव और पूरब गांव में अभियान चलाया गया। इस दौरान कृष्णा यादव, मनीष, प्रेम कुमार, केशव रावत, मनोज कुमार व अन्य द्वारा लगभग 16 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि काकोरी के ग्र्राम-शिवरी, बिघौना व आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन के पास अभियान चलाकर राकेश, राजेन्द्र पाल व मनोहर द्वारा किये जा रहे 03 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया। वहीं, सरोजनी नगर के अनौरा में शरद यादव द्वारा किये जा रहे 01 अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage