श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

मथुरा: 13 मई 2026
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मन्दिर में दिव्य दर्शन एवं पूजन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान श्री बांके बिहारी जी की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर सुख, शांति, समृद्धि एवं विकास के पथ पर अग्रसर हो। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी नागरिकों के सर्वकल्याण एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन से आत्मिक शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति होती है।








