मुख्यमंत्री ने वाराणसी के नमो घाट पर पहला दीप प्रज्वलित कर महापर्व देव दीपावली का शुभारम्भ और गंगा पूजन किया
सीएम योगी ने क्रूज से काशी के गंगा घाटों पर देव दीपावली के विहंगम दृश्य तथा शिवाला घाट पर लेज़र शो का अवलोकन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी के नमो घाट पर पहला दीप प्रज्वलित कर आस्था, संस्कृति एवं परम्परा के महापर्व देव दीपावली का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त उन्होंने गंगा पूजन भी किया। मुख्यमंत्री के दीप प्रज्वलित करते ही पवित्र श्री काशी विश्वनाथ धाम में माँ गंगा के सभी 88 घाट असंख्य दीपों से जगमग हो उठे।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने नमो घाट से क्रूज से काशी के गंगा घाटों पर देव दीपावली के विहंगम दृश्य तथा शिवाला घाट पर गंगा की जल लहरियों पर लेज़र शो का अवलोकन किया। इस दौरान गंगा घाटों पर ग्रीन आतिशबाजी भी हुई।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव एस0पी0 गोयल तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।








