एलडीए ने गोसाईंगंज में 05 अवैध प्लाटिंग चलाया बुलडोजर
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने गोसाईंगंज क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी विराग करवरिया ने बताया कि मलखान सिंह, लेखराज यादव, नितिन मौर्या, सुखदीन रावत, मुन्ना सिंह व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के सिठौली खुर्द, पच्छे गांव में 05 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन पांचों अवैध प्लाटिंग पर सोमवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करायी गयी। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अवैध तरीके से विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल आदि को ध्वस्त कर दिया गया।








