66 घंटे की फ्री यात्रा में 63 लाख महिलाओं और 15 लाख सहयात्रियों ने किया सफर : दयाशंकर सिंह

मुख्यमंत्री का यह कदम सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा -दयाशंकर सिंह

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं एवं उनके साथ एक सहयात्री के लिए 66 घंटे की मुफ्त यात्रा की घोषणा प्रदेश की महिलाओं, बहनों एवं बेटियों एक अत्यन्त सराहनीय एवं जनहित कदम रहा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में इस वर्ष 66 घंटे की मुफ्त यात्रा के दौरान प्रदेश की लगभग 63 लाख महिलाओं ने जबकि 15 लाख सहयात्रियों ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। यह सरकार की महिला सशक्तीकरण के प्रति संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर लाखों बहनों अपने भाईयों तक सहजता से पहुंच सके और अपने परिवार के साथ इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री द्वारा उठाया गया यह कदम वास्तव में महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए इस सराहनीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस दौरान निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने पूरी लगनता एवं मेहनत के साथ कार्य करते हुए रक्षाबंधन पर्व को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage