समाज कल्याण विभाग की अनूठी पहल: मिलेगी नीट-जेईई की निःशुल्क कोचिंग

सातोमहुआ का सर्वाेदय विद्यालय बना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मिलेगी नीट-जेईई की निःशुल्क कोचिंग

समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया निरीक्षण

बच्चों से किया संवाद, योगाभ्यास में हुए शामिल

समाज कल्याण विभाग प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा और निरूशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी का अवसर देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में जनपद वाराणसी के सातोमहुआ स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जेईई मेंस, एडवासं और नीट की निरूशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर देना है। विद्यालय में बाहरी विशेषज्ञों की मदद से नियमित कोचिंग और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

शनिवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने वाराणसी में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास तथा संवाद स्थापित किया। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा सिर्फ संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए। समाज कल्याण विभाग द्वारा बनाए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इसी दिशा में एक सशक्त पहल हैं।

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 6 से 12 तक आवासीय सुविधा से युक्त 109 सर्वाेदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ श्रम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे वंचित वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का सशक्त अवसर मिल रहा है। हाल ही में मीरजापुर का मड़िहान स्थित सर्वाेदय विद्यालय एक आर्दश मॉडल के रूप में उभरा है। यहां स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षित 25 छात्राओं में से 12 ने पहली कोशिश में नीट परीक्षा पास कर उपलब्धियों की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage