रक्षाबंधन पर्व पर 16,01,649 महिला यात्रियों ने निःशुल्क यात्रा की : दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर निःशुल्क यात्रा के निर्णय हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर पूरे उ0प्र0 में रोडबेज बसों से निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गयी थी। इसके तहत 16,01,649 महिला यात्रियों ने निःशुल्क यात्रा की। गत वर्ष की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक बहनों ने इस वर्ष निःशुल्क यात्रा का लाभ लिया। इसके अंतर्गत बहनों द्वारा उ0प्र0 परिवहन निगम की बस से 16,25,95,910 रुपए के समतुल्य टिकट मूल्य धनराशि की यात्रा की गई।
यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त की मध्य रात्रि से 19 अगस्त की मध्य रात्रि तक महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा का निर्णय लिया गया था। इसके तहत रोडवेज के सभी बसों में बहनों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गयी। उन्होंने जनकल्याण के लिए महिलाओं के पक्ष में लिये गये निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार जताया है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि गत वर्ष रक्षाबंधन पर्व (दो दिन अर्थात 30 एवं 31 अगस्त 2023) के अवसर पर यात्रा के अंतर्गत कुल 24,44,970 बहनांे ने निःशुल्क यात्रा का लाभ लिया था। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्णयानुसार वर्ष 2017 से परिवहन निगम की बसों में बहनों के लिए रक्षाबंधन पर्व पर निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2017 मंे कुल 11.16 लाख महिलाओं ने, वर्ष 2018 में 11.69 लाख महिलाओं ने, वर्ष 2019 में 12.04 लाख महिलाओं ने, वर्ष 2020 में 7.36 लाख महिलाओं ने, वर्ष 2021 में 9.63 लाख महिलाओं ने एवं वर्ष 2022 में (दो दिन अर्थात 11 एवम 12 अगस्त) कुल 22.32 लाख महिलाओं ने निःशुल्क परिवहन सेवा का लाभ लिया।
परिवहन मंत्री ने रक्षाबंधन के इस पर्व पर बेहतर एवं सुचारु ढंग से कार्य करने के लिए एवम बेहतर सुविधाएं देने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह से आप कार्य करते रहें जिससे कि परिवहन निगम का और नाम बढ़े।








