स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर एलडीए की व्यावसायिक व आवासीय सम्पत्तियां पाने का सुनहरा अवसर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर 15 अगस्त, 2024 से खोला जा रहा ई-आक्शन पोर्टल

इच्छुक क्रेता दिनांक-14.09.2024 तक करा सकेंगे आनलाइन पंजीकरण, 19.09.2024 को किया जाएगा ई-आक्शन

इस बार का ई-आक्शन होगा और भी खास, 60-60 वर्गमीटर क्षेत्रफल के आवासीय प्लॉट समेत 326 भूखण्ड होंगे उपलब्ध

लखनऊ विकास प्राधिकरण इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी व्यावसायिक व आवासीय सम्पत्तियों की सौगत लेकर आया है। जिसके तहत शहर के प्राइम लोकेशन पर स्थित प्राधिकरण की विभिन्न व्यावसायिक व आवासीय सम्पत्तियों को लोग ई-आक्शन में बोली लगाकर ले सकेंगे। इसके लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर दिनांक-15.08.2024 से ई-आक्शन पोर्टल खोला जा रहा है।

इस बार का ई-आक्शन और भी खास होगा। इसमें 60-60 वर्गमीटर क्षेत्रफल के आवासीय भूखण्डों एवं फ्लैटों के अलावा विभिन्न योजनाओं में स्थित ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, नर्सिंग होम, मैरिज हाॅल, फैसेल्टीज, होटल, फाइन डाइन व मिश्रित भू-उपयोग आदि के कुल 326 भूखण्ड उपलब्ध होंगे। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राधिकरण ने ई-आक्शन के माध्यम से बीते वित्तीय वर्ष में लगभग 2500 करोड़ रूपये की सम्पत्ति बेची है। अब उपाध्यक्ष महोदय के निर्देशानुसार दिनांक-15.08.2024 से पुनः ई-आक्शन पोर्टल खोला जा रहा है। इसके अंतर्गत सम्पत्ति खरीदने के इच्छुक लोग दिनांक-14.09.2024 तक आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे, जिसके बाद दिनांक-19.09.2024 को ई-आक्शन किया जाएगा।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि हरदोई रोड स्थित बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-एच में नियोजित किये गये 60-60 वर्गमीटर के 103 आवासीय भूखण्ड भी इस ई-आक्शन में लगाये गये हैं, जिसकी आरक्षित दर 32955 रूपये प्रति वर्गमीटर है। इसके अलावा गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, शारदा नगर, सी0जी0 सिटी, कानपुर रोड व ट्रांसपोर्ट नगर समेत अन्य योजनाओं में स्थित व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, नर्सिंग होम, फैसेल्टीज, होटल, फाइन डाइन, आवासीय व मिश्रित भू-उपयोग के भूखण्ड भी इस ई-आक्शन के माध्यम से लिये जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage