RIDF योजना : कानपुर मण्डल में 09 निर्माणाधीन कार्यों हेतु 05 करोड़ 24 लाख 72 हजार रूपये की धनराशि अवमुक्त

RIDF योजना के अन्तर्गत कानपुर मण्डल में विभिन्न जनपदों के 09 निर्माणाधीन कार्यों हेतु 05 करोड़ 24 लाख 72 हजार रूपये की धनराशि अवमुक्त
उ0प्र0 सरकार द्वारा आर0आई0डी0एफ0 योजनान्तर्गत कानपुर मण्डल के विभिन्न जनपदों के 09 निर्माणाधीन कार्यों हेतु 05 करोड़ 24 लाख 72 हजार रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 09 निर्माणाधीन कार्यों में जनपद कानपुर देहात के कपासी खुर्द से नोनारी बुजुर्ग मार्ग तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु रू0 60 लाख 81 हजार, ब्लाक राजपुर में बिलासपुर बांगर से बैजामऊ बांगर मार्ग तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु रू0 33 लाख 84 हजार व लालाभगत से नैनपुर तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु रू0 40 लाख 93 हजार, जनपद औरैया के ततारपुर मार्ग से छोटी बढ़ीगूज सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य हेतु रू0 78 लाख 14 हजार व मढ़ापुर से पुरषोतमपुर सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य हेतु रू0 98 लाख 67 हजार, फर्रूखाबाद में राजेपुर राठौरी से अलगढ़ तक नवनिर्माण कार्य हेतु रू0 19 लाख 66 हजार व अंटिया से कुबेरपुर तक नवनिर्माण कार्य हेतु रू0 42 लाख 50 हजार तथा जनपद फतेहगढ़ में नगला भवानी से मुड़गांव तक मार्ग के नवनिर्माण कार्य हेतु रू0 50 लाख 09 हजार व झसी से पंजूखिरिया तक मार्ग के नवनिर्माण कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 08 हजार (इस प्रकार कुल रू0 05 करोड़ 24 लाख 72 हजार) की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आर0आई0डी0एफ0 योजनान्तर्गत निर्माणाधीन मार्गों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापरक पूर्ण कराकर उपयोगिता प्रमाण-पत्र एवं फोटोग्राफ शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।







