UPCM ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में U.P का प्रतिनिधित्व करने वाली पर्वतारोही को बधाई दी

उत्तर प्रदेश।
UPCM ने पर्वतारोही पूर्वा धवन को उत्तराखण्ड की चोटी जोगिन-3 के आगामी पर्वतारोहण अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। UPCM से पूर्वा धवन ने आज उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
इस अवसर पर UPCM ने पूर्वा धवन को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई भी दी। UPCM ने उन्हें राष्ट्रीय ध्वज प्रदान करते हुए कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव मदद करेगी।

मुलाकात के दौरान प्रमुख सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी और पूर्वा धवन के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।








