प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर किया नमन

लखनऊ 02 अक्टूबर, 2023

उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर निदेशक सूचना शिशिर, अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी रजनीकान्त वर्मा, सयुक्त निदेशक यशवर्धन तिवारी, प्रभारी संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार गुप्ता, उपनिदेशक ललित मोहन, प्रभात शुक्ला, मधु तांबे, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage