ग्राम सभा की भूमि पर अनधिकृत प्लाटिंग करने वालों पर की जाए कार्यवाही : मंडलायुक्त

  • ग्राम सभा की भूमि तथा अन्य भूखंडों पर अनधिकृत रूप से प्लाटिंग करने वालो को चिन्हित करते हुए कठोरतम कार्यवाही की जाए-मंडलायुक्त
  • संबंधित अधिकारी धरातल पर ऊतर कर कार्य करे और सरकारी भूमि को चिन्हित करते हुऐ कब्जा मुक्त कराये-मंडलायुक्त

लखनऊ 27 जुलाई 2023

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में ग्राम सभा की भूमि पर तथा अन्य भू-खंडों पर अनधिकृत रूप से प्लाटिंग के जाने व तालाबों के संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार कार्यालय में आहूत की गयी।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा की भूमि तथा अन्य भूखंडों पर अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग करने वालो को चिन्हित करते हुए कठोरतम कार्यवाही की जाए। साथ ही अगर किसी अधिकारी द्वारा भू-माफियाओं को संरक्षण देने या संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। एलडीए,नगर निगम व ग्राम सभा की समस्त तालाबों को चिन्हित करते हुए तालाब के किनारे वृक्षारोपण कराया जाए।

मंडलायुक्त ने सम्बंधित अधिकारीगणों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा की भूमि/अवैध भूखंडों व अनधिकृत प्लाटिंग का शतप्रतिशत सर्वे कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उक्त के पश्चात एलडीए, प्रशासन व नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से ध्वस्तीकरण कराते हुए, ग्राम सभा व अन्य जमीनो को कब्जा मुक्त कराया जाए।

उक्त के पश्चात मंडलायुक्त को संबधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मोहनलाल गंज तहशील में 27 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी धरातल पर उतर कर कार्य करे अगर सरकारी भूमि पर कही अवैध अतिक्रमण मिलता है तो उस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराये।

इस अवसर अपर आयुक्त प्रशासन रणविजय यादव, एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी, ,अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ शुभी सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage