प्रवर्तन जोन 3 में अवैध निर्माण/प्लाटिंग पाये जाने पर पांच कर्मचारी निलम्बित

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मोहान रोड योजना व आसपास के क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण/प्लाटिंग में संलिप्तता पाये जाने पर पांच कर्मचारियों को निलम्बित किया है। उपाध्यक्ष ने यह कार्यवाही जांच कमेटी द्वारा सर्वे करके दी गयी रिपोर्ट के आधार पर की है।

 

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि मार्च 2022 से लेकर वर्तमान समय तक प्रवर्तन जोन-3 के अंतर्गत सम्बंधित क्षेत्र में तैनात रहे मेट विश्म्भर त्रिपाठी, राम अभिलाश, मोहम्मद रजा, सुपरवाइजर रतन लाल व चैनमैन प्रदीप कुमार को निलम्बित कर दिया गया है। वहीं, सेवानिवृत्त हो चुके मेट जयकरन के खिलाफ विभागीय कार्यवाही संस्थित की गयी है।

 

उन्होंने बताया कि योजना व आसपास के क्षेत्र में चिन्हित की गयी सभी अवैध प्लाटिंग/निर्माण को ध्वस्त करने के लिए 18 अप्रैल से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग को पर्याप्त मात्रा में फोर्स उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage