मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में शासन के 37 बिन्दुओं की समीक्षा बैठक

अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाये, जिससे समय अवधि में लक्ष्य की पूर्ति की जा सके-मंडलायुक्त
बिना विलम्ब किये प्राथमिकता के आधार पर किसानों का गन्ना भुगतान कराया जाये-मंडलायुक्त
लखनऊ।
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में शासन के 37 बिन्दुओं, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मण्डलायुक्त कार्यालय सभागार में मण्डल के सभी जनपदों के जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी व विभागीय अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई।
बैठक में मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने (37 बिन्दुओं) व विकास कार्यों के समस्त विभागों से जुड़ी योजनाओं के प्रगति के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि जमीनी हकीकत पर रूचि लेकर कार्य करें, लक्ष्य को बढ़ाये, अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाये, जिससे समय अवधि में लक्ष्य की पूर्ति की जा सके। उन्होंने अमृत योजना सीवर की समीक्षा के दौरान जनपद लखनऊ की प्रगति सन्तोषजनक न मिलने पर सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि बिना विलम्ब किये प्राथमिकता के आधार पर किसानों का भुगतान कराया जाये।
बैठक के दौरान नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, सिल्ट सफाई का कार्य की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिये कि आगामी बरसात से पहले नहरों की सफाई कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जनपद उन्नाव में सिल्ट सफाई के कार्य में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों से तत्काल सिल्ट सफाई कराने तथा नहरों के रूटों का रिव्यू कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पानी की क्षमता वृद्धि कराते हुये नहरों के टेल तक पानी पहुंचाया जाये। नई सड़कों का निर्माण/चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण जनपद उन्नाव जिले की प्रगति रिपोर्ट सन्तोषजनक न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण/मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण ढ़ग से कराये जाये इसमें किसी प्रकार ढिलाई न बरती जाये। उन्होंने पेच रिपेयर का कार्य समय सीमा के अर्न्तगत पूर्ण करा लिया जाये।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुये पाया कि स्वीकृति दावों में निहित धनराशि के सापेक्ष स्वीकृति दावों में निहित धनराशि 401.72 के सापेक्ष शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्म की गई, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अर्न्तगत (उपचारित लाभार्थी) योजना से आच्छादित 228692 के सापेक्ष 199993 उपचारित लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। जो लक्ष्य का 47.45 प्रतिशत है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अर्न्तगत(गोल्डन कार्ड) मण्डल में 7321205 पात्र लाभार्थियों के सापेक्ष 3066117 गोल्डन कार्ड बनाये गये। जिस पर मण्डलायुक्त ने असंन्तोष व्यक्त करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि गोल्डन कार्ड बनाने में गति लाये। सामुदायिक शौचालय निर्माण योजना की समीक्षा करते हुये पाया कि मण्डल में 6593 के सापेक्ष 6601 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया।
बैठक में अवैध खनन/परिवहन के मामलें, खनन पट्टों अद्यतन स्थिति अपर जिलाधिकारी एवं न्यायालय स्तर पर दायर लम्बित निस्तारित वाद, खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आई0जी0आर0एस0, विकास से सम्बन्धित कार्यक्रम निःशुल्क बोरी विद्युत बकाया, निवेश मित्र, नई सड़कों का निर्माण/चौड़करण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना में सुधार, पेयजल की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, खाद्य रसद, शादी अनुदान, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ियों का कार्य, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, सामुदायिक शौचालय, पंचायतभवन, स्वच्छ भारत मिशन, कौशल विकास मिशन आदि की प्रगति की गहनता से समीक्षा की और 31 मार्च से पूर्व लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये।
बैठक में लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली व लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।








