कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही ने अयोध्या के बीकापुर ब्लॉक का किया निरीक्षण

अयोध्या बीकापुर।
कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही ने बुधवार शाम को विकासखड क्षेत्र के चौरे चंदौली में संचालित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। गोवंश पशुओं के रखरखाव की व्यवस्थाओं को देखा। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। परोमा गांव में चौपाल लगाकर अधिकारियों और ग्रामीणों से संवाद किया। शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की हकीकत परखी। देर शाम विकास खंड कार्यालय पर पहुंचे तथा करीब आधे घंटे तक रुक कर मुआयना और निरीक्षण किया। ग्राम पंचायतों में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा।
इस मौके पर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, एसडीएम प्रशांत कुमार, खंड विकास अधिकारी सीपी उपाध्याय ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे राना, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप पांडे, मोनू पांडे, शिवकुमार साहू, अंकित गुप्ता, भरत जी श्रीवास्तव, अनिल उपाध्याय, पंकज सोनी, अशोक गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर मौजूद अरुण मिश्रा एडवोकेट द्वारा किसानों के लिए परेशानी बने छुट्टा पशुओं की समस्या को उठाया गया। कृषि मंत्री द्वारा समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage