अयोध्या के नन्दीग्राम भरतकुंड पहुंचे कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद

अयोध्या।
लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री पंडित जितिन प्रसाद नन्दीग्राम भरतकुंड पहुंचे। ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा मंत्री को सम्मानित किया गया।
नन्दीग्राम भरतकुंड स्थित राम जानकी मंदिर में पहुंचकर मंदिर में टेका माथा, ब्राम्हण समाज के लोगों से किया भेंट मुलाकात। ब्राह्मण सहभोज में शामिल हुए। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग बनाने का विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। नन्दीग्राम भरतकुंड से होकर बीबीपुर,नेवादा, भावापुर,जेरुआ, दशरथपुर होकर जलालपुर से पुहंपी होते हुए भदरसा बाजार से होकर गुजरती है परिक्रमा मार्ग।
इस दौरान महापौर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,यहां नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,महंत राजूदास, राकेश पांडेय राना, शैलेन्द्र पांडेय (मोनू) राजन पांडेय,रज्जन शुक्ला,विनय पांडेय, अश्वनी तिवारी, रामकृष्ण पांडेय सहित ब्राह्मण समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।








