राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने की महत्वपूर्ण बैठक

लखनऊ 01 फरवरी 2023
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा राष्ट्रपति भारत गणराज्य व प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित आगमन पर आवश्यक व्यवस्थाओ के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गईं। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :-
1) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि सम्पूर्ण कार्य के दौरान कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक ड्यूटियों को लगाना व अन्य आवश्यक प्रबन्ध करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल, वी0वी0आई0पी0 गेस्ट हाउस, आदि स्थल, अमौसी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
2) जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मा0 राष्ट्रपति महोदया व मा0 प्रधानमंत्री महोदय के आवागमन मार्गो पर निर्बाध यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि वी0वी0आई0पी0 आवागमन मार्गो पर नगर निगम व लोक निर्माण विभाग द्वारा बैरिकेडिंग की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि नालो को साफ सफाई, रोडो की मरम्मत तथा डिवाइडर के साथ साथ उस पर लगी ग्रिल की भी रँगाई पुताई कराना सुनिश्चित कराया जाए।
3) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि वी0वी0आई0पी0 व उनके साथ आने वाले विशिष्ट महानुभावो के आगमन के दृष्टिगत बैठने हेतु मानक के अनुसार कक्ष, सोफे, कुर्सी, स्वागत के लिए पुष्प गुच्छ, पेय जल व जलपान आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही एयरपोर्ट पर भी वी0वी0आई0पी0 अतिथियों के लिए समस्त व्यवस्थाए उप जिलाधिकारी सरोजनीनगर द्वारा सुनिश्चित कराई जाए।
4) जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर मा0 राष्ट्रपति महोदया व मा0 प्रधानमंत्री महोदय के लिए मिनी कार्यालय की स्थापना करना भी सुनिश्चित कराया जाए। उक्त कार्यालय में मानक के अनुसार इंटरनेट ब्रॉडबैंड, एस0टी0डी0 युक्त हॉटलाइन संचार व्यवस्था तथा लैपटॉप, कम्प्यूटर व प्रिंटर आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए।
5) जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मा0 राष्ट्रपति महोदय के आगमन के दृष्टिगत अमौसी एयरपोर्ट, चारबाग रेलवे स्टेशन व समस्त आवागमन मार्गो पर साफ सफाई व चूने का छिड़काव कराना सुनिश्चित कराया जाए।
6) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि समस्त कार्यक्रम स्थलों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था तथा रेफरल हास्पिटल की व्यवस्था समय से सुनिश्चित कराई जाए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, एयरपोर्ट के पदाधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।








