मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत दिव्यांगजनों के लिए 5827 आवासों के हेतु धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत सामान्य मद (अनुदान संख्या-13) की पात्रता श्रेणी में नये चिन्हित दिव्यांगजन व्यक्तियों 5827 लाभार्थियों के आवास निर्माण हेतु रू0 70 करोड़ 26 लाख 60 हजार की धनराशि की स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गई है।

इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग (अनुभाग-4) द्वारा जारी किया गया गया है। जारी शासनादेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत की गई धनराशि का व्यय अनुमोदित योजना के दिशा निर्देशों/गाइडलाइंस एवं संगत नियमों के अनुसार किया जाए। स्वीकृत धनराशि स्टेट नोडल बैंक अकाउंट से पी एफ एम एस के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में अंतरित करने का प्रावधान है।

Related Articles

Back to top button
btnimage