उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 20 जनवरी 2023 को चित्रकूट व कौशांबी में करेंगे ग्राम चौपाल

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार (20 जनवरी 2023) को जनपद चित्रकूट में ग्राम पंचायत भेट, आयोजित ग्राम चौपाल की अध्यक्षता करेंगे। उसके बाद मौर्य कौशांबी जायेंगे और जनपद कौशाम्बी के ब्लाक सिराथू, के ग्राम पंचायत कादीपुर, में आयोजित ग्राम चौपाल में सम्मिलित होंगे।

तदोपरान्त ग्राम पंचायत समसाबाद, ब्लाक सिराथू, जनपद कौशाम्बी में आयोजित ग्राम चौपाल में सम्मिलित होंगे। तदोपरान्त ग्राम पंचायत मकदूमपुर काजी, ब्लाक मुरतगंज, जनपद कौशाम्बी में आयोजित ग्राम चौपाल में सम्मिलित होंगे।

उसके बाद उप मुख्यमंत्री मौर्य, 12बी, डॉ०लोहिया मार्ग, प्रयागराज में आयोजित स्व० पं० केशरी नाथ त्रिपाठी जी (पूर्व राज्यपाल, पश्चिम बंगाल एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष) के त्रयोदश संस्कार में सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage