#LDA ने सुल्तानपुर रोड पर एक अवैध निर्माण किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने मंगलवार को सुल्तानपुर रोड पर एक अवैध ग्रुप हाउस निर्माण सील किया।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि वैभव बिल्डटेक प्रा.लि. के निदेशक राकेश कुमार अग्रवाल द्वारा सुल्तानपुर रोड पर अर्जुनगंज के सरसवां गांव में गाटा संख्या-624, 625, 626 व 628 पर प्राधिकरण से बगैर नक्शा पास कराये लगभग 3120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में ग्रुप हाउसिंग के निर्माण हेतु पूर्व निर्मित बेसमेण्ट के ऊपर भूतल पर आर0सी0सी0 कॉलम का निर्माण किया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-559/2019 योजित किया गया था। इस वाद में विहित न्यायालय द्वारा प्रश्नगत स्थल को सील किये जाने के आदेश पारित किये गये थे।

उक्त आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता अवधेश कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता इम्तियाज अहमद व सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व क्षेत्रीय थाने की पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण को सील किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage