कोलकाता से 22 दिसम्बर 2022 को रवाना हुआ गंगा विलास लग्जरी क्रूज मंगलवार को जनपद वाराणसी पहुँचा

क्रूज रामनगर बंदरगाह से वाराणसी के संत रविदास घाट पर पहुंचेगा
दुनिया के सबसे लम्बे जलमार्ग पर चलने वाले गंगा विलास क्रूज यात्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी, 2023 को वर्चुअल माध्यम से हरी झण्डी दिखाएंगे
51 दिनों तक एडवेंचरस सफर पर निकलने वाला यह क्रूज 15 दिनों तक बांग्लादेश से गुजरेगा

कोलकाता से 22 दिसम्बर, 2022 को रवाना हुआ गंगा विलास लग्जरी क्रूज मंगलवार को जनपद वाराणसी पहुंच गया है। क्रूज रामनगर बंदरगाह से वाराणसी के संत रविदास घाट पर पहुंचेगा। यहां पर उसका भव्य स्वागत होगा।

ज्ञातव्य है कि दुनिया के सबसे लम्बे जलमार्ग पर चलने वाले गंगा विलास क्रूज यात्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी, 2023 को वर्चुअल माध्यम से हरी झण्डी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री जी इस लग्जरी क्रूज को वाराणसी से डिब्रूगढ़़ के लिए रवाना करेंगे। 51 दिनों तक एडवेंचरस सफर पर निकलने वाला यह क्रूज 15 दिनों तक बांग्लादेश से गुजरेगा। इसके बाद असम के बह्मपुत्र नदी से डिब्रूगढ़ तक जाएगा। यह क्रूज उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम के कुल 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा। इसमें रास्ते में तीन मुख्य नदियां गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र पड़ेंगी। क्रूज बंगाल में गंगा की सहायक और दूसरे नामों से प्रचलित भागीरथी, हुगली, बिद्यावती, मालटा, सुंदरवन रिवर सिस्टम, वहीं बांग्लादेश में मेघना, पद्मा, जमुना और फिर भारत में ब्रह्मपुत्र से असम में प्रवेश करेगा। भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल की वजह से यह यात्रा बांग्लादेश को क्रॉस करेगी। क्रूज यात्री 15 दिनों तक बांग्लादेश में पर्यटन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage