प्रधानमंत्री मोदी 13 जनवरी 2023 को गंगा विलास क्रूज को डिब्रूगढ़ के लिए रवाना करेंगे

गंगा विलास क्रूज से डिब्रूगढ़ जाने वाले 33 स्विस पर्यटकों का समूह मंगलवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचापर्यटकों का स्वागत शहनाई की धुन और धोबिया लोक नृत्य से किया गया
लखनऊ: 10 जनवरी, 2023
गंगा विलास क्रूज से डिब्रूगढ़ जाने वाले 33 स्विस पर्यटकों का समूह मंगलवार को वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां पर्यटकों का स्वागत शहनाई की धुन और धोबिया लोक नृत्य से किया गया। बाबतपुर से लग्जरी वाहन से पर्यटकों को रामनगर स्थित पोर्ट पर ले जाया गया।

ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी, 2023 को गंगा विलास क्रूज को वर्चुअल माध्यम से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना करेंगे। रामनगर में क्रूज पर सवार होने के बाद शाम को पर्यटक रामनगर किले का भ्रमण करेंगे। इसके बाद नौका विहार करते हुए गंगा आरती देखेंगे। आरती देखने के बाद वापस क्रूज पर आएंगे और रात्रि विश्राम पर्यटक गंगा विलास क्रूज पर ही करेंगे। 11 जनवरी, 2023 को चुनार किले का भ्रमण करने जाएंगे। यहां से मिर्जापुर स्थित घण्टाघर जाएंगे।
12 जनवरी, 2023 को इन पर्यटकों के लिए रविदास घाट पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे। पर्यटकों के ग्रुप में 32 पर्यटक और एक जर्मन गाइड शामिल हैं। पर्यटकों का दल दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से वाराणसी पहुंचा है।