डीएम सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक

डा0 ए.पी.जे.अब्दुल कलाम सभागार , कलेक्ट्रेट लखनऊ में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संज्ञान में आया कि सितम्बर-2022 तक बैंकों का ऋण जमानुपात 48% ही रहा। जिसके लिए इसे बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया । कुछ बैंको ऋण जमानुपात अत्यधिक कम होने के कारण ज़िलाधिकारी द्वारा नाराज़गी व्यक्त की गयी तथा तत्काल बढाएं जाने का निर्देश दिए। उक्त हेतु जिलाधिकारी ने समस्त बैंक शाखाओ को कम से कम दस उद्योगों/व्यवसायों को बैंक स्तर पर सरकारी योजनाओ में आच्छादित करते हुए योजनाओ का लाभ जन जन तक पहुचाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि किसी भी परेशानी की दशा में आवेदक स्वयं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकता है। यदि कोई आवेदक सरकारी योजनाओ में आच्छादित नहीं हो सकता है तो बैंक उसको अपनी सामान्य योजनाओ में ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि बीमा पर जोर देते हुए निर्देश दिये कि अधिकांश के0सी0सी0 खातो को योजना के अंतर्गत समाहित किया जाये और पूर्व में जिन बैंक शाखाओ ने प्रीमियम काट कर समय पर बीमा कंपनी को प्रीमियम नहीं भेजा है वे अविलम्ब उक्त राशि को के0सी0सी0 धारक के खाते में जमा करें और यदि ऐसे किसानो को कुछ नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई स्वयं शाखा प्रबंधक को करनी होगी।

जिलाधिकारी ने उक्त नुकसान की राशि की वसूली हेतु शाखा प्रबंधको के विरुद्ध आर0सी0 (वसूली प्रमाण पत्र) जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि रबी फसल हेतु प्रीमियम काटने व जमा करने की अंतिम तिथि 31/12/2022 है अतः सभी पात्र खातो में नियमानुसार बीमा कराना सुनिश्चित किया जाए। ज़िलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए कि अभी तक के0के0सी0 के प्रीमियम किसान जो कि किसान से तो लिए गए है परंतु बीमा कम्पनी को नही भेजे गए है उसकी पूरी सूची उपलब्ध कराई जाए और अगले 10 दिनों के भीतर सभी शाखा प्रबंधक इस बात का प्रमाण पत्र देगे की उनके द्वारा जो भी प्रीमियम काटा गया वह समय पर बीमा कंपनी को भेजा दिया गया है और जो प्रीमियम बीमा कंपनी को नही भेजा जा सका उसको ब्याज सहित किसान के खाते में वापस जमा कर दिया गया है। उक्त अवधि के बाद यदि किसी भी बैंक में के0के0सी0 का पैसा किसी मिसलेनियस खाते में पाया गया तो उक्त बैंक के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा सरकारी योजनाओ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंको को पुरुस्कृत किया गया जिसमें जिले में प्रथम स्थान यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, द्वितीय स्थान आर्यावर्त ग्रामीण बैंक एवं तृतीय स्थान हेतु बैंक ऑफ़ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक गौतम सिंह एवं बेहतर समन्वय हेतु अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष पाठक को सम्मानित किया गया।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  रिया केजरीवाल, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधकश्री राकेश चंद्रा, नाबार्ड डी॰डी॰एम राजीव दाईमा, अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष पाठक के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं लखनऊ जनपद में कार्यरत विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage