लखनऊ विकास प्राधिकरण में पेंशनर्स को किया गया सम्मानित 

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में शनिवार को प्राधिकरण भवन में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर पेंशन भोगी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका नियमानुसार निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया गया।

उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स (से0नि0) के अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में सचिव पवन कुमार गंगवार, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं वित्त नियंत्रक दीपक सिंह द्वारा 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ साथियों अधिशासी अभियंता नारायण जी गोपाल, अपर सचिव एस0डी0 दोहरे, संयुक्त सचिव बी0एन0 सिंह, अधिशासी अभियंता एस0एस0 शुक्ला, अधिशासी अभियंता आर0एल0 सरोज, सहायक अभियंता एस0पी0 श्रीवास्तव तथा उद्यान अधिकारी जे0पी0 गुप्ता के साथ ही प्राधिकरण में पेंशन व्यवस्था शुरू कराने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मुख्य अभियंता एस0के0 श्रीवास्तव एवं लेखाधिकारी पारस नाथ को शाॅल पहनाकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage