जोन 7 में अभियंताओं की पनाह में तैयार हुआ हवामहल, वाद दर्ज करना खानापूर्ति

रिपोर्ट : ऋषि कुमार शर्मा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन 7 के दुबग्गा क्षेत्र में लम्बे समय से बन रहे अवैध निर्माण पर सुपरवाइजर से लेकर अभियंताओं की नजर जरूर पड़ी। लेकिन अवैध निर्माण को रुकने की कोशिश किसी ने नहीं की। क्योंकि सूत्रों की माने तो समय समय पर सुपरवाइजर से लेकर अभियंताओं को अवैध निर्माण न रोकने की टॉनिक मिलती रही। जिसके चलते आज यह अवैध निर्माण पूरी तरह बनकर तैयार है।

यह भी पढ़ें: जोन 7 में अभियन्ता और सुपरवाइजर के संरक्षण में तन कर खड़ा हो गया हवा महल

इस निर्माण की खास बात यह है कि पूरा निर्माण बनकर तैयार हो जाने के बाद दो दो अवर अभियंता ने अपनी जी जान लगाकर, पसीना बहाकर, जैसे तैसे वाद दर्ज कर दिया। वो भी मजबूरन करना पड़ा क्योंकि मामला जोनल अधिकारी से ऊपर बैठे उच्च अधिकारी तक पहुंच गया था।

जानकारी मुताबिक उच्च अधिकारी के आदेश के बाद भी यह निर्माण कैसे बनकर तैयार हो गया? यह विषय सोचने योग्य है क्योंकि मामला जोनल अधिकारी के संज्ञान में होने के बाद भी अवर अभियंता ने कुछ न कुछ बंटाधार जरूर किया है। जिसके कारण यह अवैध निर्माण बनकर तैयार हो गया।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के आदेश की धज्जियां उनके ही विभाग के अधिकारी उड़ाने में मस्त हैं। सुपरवाइजर से लेकर अभियंताओं, अभियंताओं से लेकर जोनल अधिकारी तक की मिलीभगत के चलते इतने बड़े अवैध निर्माण राजधानी में बनकर तैयार हो रहे हैं। जोकि भविष्य में लेवाना कांड जैसी घटना को दोहरा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक राजधानी लखनऊ के हर जोन में छोटे निर्माण से लेकर बड़े निर्माण तक का मैनेजमेंट सुपरवाइजर के कंधों पर रहता है जिसका प्रमाण/साक्ष्य उपलब्ध है। खास बात है कि कुछ जगहों / जोन में अभियंताओं को जानकारी तक नहीं होती कि सुपरवाइजर अवैध निर्माण पर हाथ साफ कर चुके हैं।

मामले के संबंध में जानकारी लेने के लिए प्रवर्तन जोन 7 के अवर अभियंता सत्यवीर को कई बार काल किया गया। खुद के अहम में चूर अवर अभियंता ने एक बार भी काल रिसीव करना उचित नहीं समझा। इससे साफ होता है कि निचले स्तर के अधिकारी को उच्च अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त है।

प्रवर्तन जोन 7 में बनकर तैयार हुए हवा महल पर वाद दर्ज कर एलडीए अभियंताओं में अपना पल्ला झाड़ लिया है। अब देखना है कि जोनल अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage