चारबाग रेलवे स्टेशन पर “फूड प्लाजा का शुभारम्भ”

यात्रियों को उपलब्ध होगी खान पान की स्वादिष्ट सामग्री

लखनऊ। उत्तम श्रेणी की गुणवत्तापरक यात्री सुविधाओं एवं सेवाओं की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा 21.11.22 को सायंकाल लखनऊ स्थित, चारबाग के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले अपने सम्मानित यात्रियों को खान-पान की उत्तम सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर “सेंधा फ़ूड प्लाजा” का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने स्वयं उपस्थित होकर एक नई पहल करते हुए इस फूड प्लाजा का शुभारम्भ गाड़ी स. 12332 डाउन से यात्रा करने वाली एक 07 वर्षीया बालिका यात्री दिवांशी पाण्डेय के द्वारा कराया।

शुभारम्भ के इस अवसर पर आशीष सिंह, स्टेशन निदेशक सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में यात्रीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage