जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, इलाज के दौरान मौत

अम्बेडकर नगर।

ब्यूरो चीफ।

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के देईपुर में दो पक्ष आपस में भीड़ गए थे। इस दौरान जमकर लाठियां चली थी। वही एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया था। मारपीट के दौरान काई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मामला जमीनी विवाद का था। पुलिस ने शैलेश मिश्रा पुत्र कुलदीप मिश्रा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही घायल शैलेंद्र मिश्रा और रीता देवी को मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल कुलदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर सुनील कुमार पांडे ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत है। मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लिया गया है अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
btnimage