जोशी महासभा उत्तर प्रदेश ने पिछड़ा वर्ग में शामिल होने की मांग के संबंध में लखनऊ में किया धरना प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश का जोशी भड्डरी , डाकोत समाज विगत कई वर्षों से पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित किए जाने की मांग करता रहा है किन्तु उस पर सरकार ने अभी तक अमल नहीं किया है । इसलिए एक बार पुनः जोशी भड्डरी , डाकोत समुदाय ने पिछड़े वर्ग में शामिल करने पुरानी मांग को लेकर 7 नम्बर 2022 को ईको गार्डेन लखनऊ में धरना प्रदर्शन कर पिछड़े वर्ग में शीघ्र शामिल किए जाने की मांग की है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन विमुक्त घुमंतू व अर्ध घुमंतू जनजाति आयोग 2015 द्वारा गठित इदाते कमीशन की रिपोर्ट 2017 में उ0 प्र0 की लिस्ट में शामिल जोशी भड्डरी, भडरी जाति का सर्वे मानव विज्ञान सर्वेक्षण संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हो चुका है जिसे ईदाते कमीशन द्वारा जोशी भड्डरी ,भडरी जाति को पिछड़े वर्ग की केंद्रीय /राज्य सूची में शामिल करने की सिफारिश की जा चुकी है।

उ0 प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में अध्यक्ष पद रिक्त है , उ0 प्र0 ओबीसी कमीशन में अध्यक्ष की नियुक्ति करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कराने की कृपा करें।

यह कि उत्तर प्रदेश सरकार को जोशी भड्डरी,भडरी जाति को पिछड़े वर्गों की सूची में तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की उत्तर प्रदेश राज्य की केंद्रीय सूची में सम्मिलित करने के लिए निर्देशित करें ।

 

यह कि उत्तर प्रदेश में महाकवि घाघ भड्डरी की जाति के जोशी भड्डरी ,डाकोत समाज लाखों की संख्या में निवास करता है। जिन्हें बोलचाल की भाषा में जोशी ,जोशी भड्डरी,भडरी , भतरी, भटरी, भठरी,डाकोत , देशांतरि, पडिया,ज्योतिषी आदि नामों से पूरे देश में पुकारा जाता है
जोशी कुमायूनी तथा जोशी ब्राह्मणों से इनके रोटी बेटी के संबंध नहीं होते हैं ,ये जोशी ब्राह्मणों से पृथक जाति है और अपनी ही जाति के 36 गौत्रो में ही शादी ब्याह करती है, कुछ अन्य गौत्र भी हैं तथा ये भी महापात्र ,महा ब्राह्मण , गिरी , गोसाई , भट्ट, भाट आदि ब्राह्मणों जातियों के समकक्ष मानी जाती है तथा इन्ही की तरह स्वतंत्र जाति है।यह कि जोशी भड्डरी, डाकोत जाति ज्योतिष का पैतृक कार्य करती है, शनिवार को शनिदेव का दान लेती है,मूल शांति कराती है और शनि के नाम से भिक्षावृति करती है तथा भूमिहीन जाति है यह कि जोशी भड्डरी, डाकोत जाति के लोग अपने नाम के आगे मूल रूप से जोशी लिखते हैं।अब ज्यादातर जोशी,शर्मा ,पांडेय लिखते हैं इस जाति के पढ़े लिखे लोग अब तरह तरह के ब्राह्मण बोधक उपनाम लिखने लगे हैं। ये लगातार अपमानित होने के कारण अपनी जाति छिपाते हैं। यह कि जोशी भड्डरी , डाकोत जाति लगभग हर शहर , हर गांव में, हर जिलें में पाई जाती है।

हर शहर में इनके खास मुहल्ले होते हैं जिन्हें जोशी टोला , टीला जोशियांन,जोशियाना कहा जाता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में जोशी भड्डरी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में इन्हें डाकोत ,पडिया कहा जाता है, जोशी भड्डरी , डाकोत जाति की लखनऊ, इटावा , मैनपुरी ,आगरा , एटा, फर्रुखाबाद , जालौन,ओरैया ,राय बरेली ,सीतापुर , बरेली , बिजनौर , मेरठ , सहारनपुर ,प्रयागराज , कानपुर, मुरादाबाद, पीलीभीति ,बाराबंकी , फतेहपुर आदि में इनकी अच्छी आबादी है,जोशी भड्डरी ,डाकोत जाति से पूरे उत्तर प्रदेश से ही नही बल्कि पूरे भारतवर्ष में भी एक भी विधायक , सांसद तथा दर्जा प्राप्त मंत्री भी नही है, जितने भी जोशी सरनेम के प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर के राज नेता हैं जो एक भी जोशी भड्डरी, डाकोत जाति से नही हैं। जोशी भड्डरी, डाकोत जाति से यूपी में ही नही पूरे देश में एक भी आई0 ए0 एस0 तथा पी0सी0एस0 अधिकारी नही है। मानव विज्ञान सर्वेक्षण संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ईदाते कमीशन 2017 की रिपोर्ट पर जोशी भड्डरी, भडरी जाति का उत्तर प्रदेश में सर्वे हो चुका है ईदाते कमीशन द्वारा इन्हें पिछड़े वर्ग की केंद्रीय सूची तथा उत्तर प्रदेश की पिछड़े वर्ग की राज्य सूची में शामिल करने की सिफारिश की जा चुकी है अत: आपसे अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश की सबसे पिछड़ी ,शोषित और गरीब जोशी भड्डरी ,भडरी, डाकोत जाति को पिछड़े वर्ग में शामिल कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की कृपा करें।

 

जोशी महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा ज्ञानेंद्र जोशी राय बरेली की अध्यक्षता में आयोजित 7 नवंबर 2022 को ईको गार्डन लखनऊ में पिछड़ा वर्ग में शामिल होने की विचाराधीन मांग के संबंध में धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया गया।

 

जिसमें समाज के गण मान्य समाज बंधु श्रीरंग पांडेय एडवोकेट,रोशन लाल शर्मा दिल्ली , डा0 जगदीश शर्मा जी सोनीपत हरियाणा, आर आर शर्मा जी दिल्ली ,जगदीश प्रसाद शर्मा जी उरई जालौन, आदेश जोशी जी लखीमपुर खीरी ,सुमित कुमार जोशी इटावा ,रमेश जोशी लखनऊ , कन्हैया लाल शर्मा, राय बरेली, कैलाश चंद्र नोएडा, कन्हैया लाल जोशी लखनऊ, राजेश जोशी लखनऊ, सोहन पाल शर्मा हापुड़, भीष्म दत्त शर्मा मुज्जफ्फरनगर, नीरज जोशी, सर्वेश जोशी इटावा ,संदीप जोशी निगोहा ,दीपक जोशी, निगोह, बहिन साधना जोशी ,अतुल जोशी लखनऊ आदि समाज बंधु शामिल हुए।

प्रदेश भर से आए जागरूक व समाज हितैसी समाज बंधुओ का जोशी महासभा उत्तर प्रदेश हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage