#LDA प्रवर्तन जोन-3 के शमन मानचित्र कैम्प का आयोजन

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शमन मानचित्रों को सरलतापूर्वक एवं अधिक से अधिक संख्या में स्वीकृत किये जाने सम्बंधी आदेशों के क्रम में 07.11.2022 को प्राधिकरण भवन के भूतल स्थित कमेटी हाॅल में प्रवर्तन जोन-3 द्वारा शमन मानचित्र कैम्प का आयोजन किया गया।

 

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि कैम्प में प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी राजीव कुमार व सम्बंधित सहायक अभियंता व अवर अभियंता उपस्थित रहे, जिनके द्वारा समस्त आवेदनों का अध्ययन करते हुए इन्हें निस्तारित करने का प्रयास किया गया।

 

कैम्प में 11 अध्यासी उपस्थित हुए। इस दौरान पूर्व में जमा शमन मानचित्रों में से 7 निरस्तीकरण के लिए प्रेषित किये गए तथा दो शमन मानचित्रों में आपत्ति पत्र भेजे गये।

Related Articles

Back to top button
btnimage