कुर्सी रोड पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनियोजित रूप से विकसित की जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को कुर्सी रोड पर अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी श्रद्धा चौधरी ने बताया कि रमेश कुमार एवं राजू द्वारा ग्राम भीकापुर (पूर्व), कुर्सी रोड पर बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से भूखण्डों का विकास/निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-85/2018 योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गए थे।

उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता शीलत प्रसाद, अभियंता राजीव कुमार श्रीवास्तव तथा सुशील वर्मा द्वारा स्थानीय थाने की पुलिस एवं पी0ए0सी0 बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी गयी।

Related Articles

Back to top button
btnimage