जोन 7 में अभियन्ता और सुपरवाइजर के संरक्षण में तन कर खड़ा हो गया हवा महल

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के प्रवर्तन जोन 7 के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग जोर पकड़े है और आला अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं।
आपको बता दें कि प्रवर्तन जोन 7 के दुबग्गा क्षेत्र में अभियन्ता और सुपरवाइजर के संरक्षण में अवैध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
सुपरवाइजर की मिलीभगत के चलते अवैध निर्माण क्षेत्र में तन कर खड़े हो गए हैं। जोन 7 के दुबग्गा क्षेत्र में गगनचुंबी इमारत बनकर खड़ी हो गयी है और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नही है। क्योंकि सुपरवाइजर की मिलीभगत के चलते अवैध निर्माण जोनल अधिकारी के संज्ञान में नहीं आता।
जोन 7 के दुबग्गा में बनाकर तैयार हुआ अवैध हवा महल इसका जीता जागता उदाहरण है। बिना मानचित्र स्वीकृत हुए कई मंजिला निर्माण बनकर तैयार हो गया है।
आपको बता दें कि उच्च अधिकारियों के संज्ञान में अवैध निर्माण आने के बाद अधिकारियों ने निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी कर अपना पलड़ा झाड़ लिया। अब देखना है कि उच्च अधिकारी इस अवैध निर्माण पर क्या कार्यवाही करेंगे?
जोन 7 में अवैध निर्माण न रोक पाना जोनल अधिकारी के लिए दिन प्रतिदिन एक चुनौती बनती जा रही है क्योंकि जोन 7 के अभियन्ता और सुपरवाइजर ही अपने उच्च अधिकारी के लिए मुसीबत बन है। अब देखना है कि प्रवर्तन जोन 7 के जोनल अधिकारी अभियन्ता और सुपरवाइजर को कैसे ट्रैक पर लाएंगे?








