#LDA में शुरू हुआ शमन मानचित्र शिविर, प्रथम दिन 9 आवेदन प्राप्त किये गए

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में 01.11.2022 से प्राधिकरण भवन स्थित कमेटी हाॅल में विशेष शमन मानचित्र शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन जोन-1 से सम्बन्धित था, जिसमें अपर सचिव, जोनल अधिकारी, सहायक अभियंता तथा प्रवर्तन जोन-1 के समस्त अवर अभियंता उपस्थित रहे।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि शिविर में प्रवर्तन जोन-1 से सम्बंधित शमन मानचित्रों का परीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 9 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 7 नये मानचित्र जमा हुए जबकि 2 पुराने मानचित्र स्वीकृत किये गये। इसके अतिरिक्त 2 पुराने मानचित्र निर्गत किये गये तथा 3 मानचित्र परीक्षणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि यह विशेष शिविर दिनांक-18.11.2022 तक चलेगा, जिसमें जोन वार शमन मानचित्र के आवेदन प्राप्त किये जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage