Zone 7 में एलडीए द्वारा क्वीनस मेडिकेअर अस्पताल को सील किया गया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में गुरूवार को दुबग्गा थानाक्षेत्र में अवैध रूप से बनाये गए अस्पताल को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी डी0के0 सिंह ने बताया कि डाॅ0 गुलरेज अहमद, डाॅ0 निहा इकबाल व ठेकेदार संदीप यादव द्वारा गाटा/आराजी संख्या 438, 439 व 441 खसरा संख्या-20 व 24 (504, 506 व 507) ग्राम-बगरिया पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 8500 वर्गफिट क्षेत्रफल में अवैध निर्माण करके क्वीनस मेडिकेअर नाम से अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-172/2021 योजित करते हुए सीलिंग के आदेश दिये गए थे।
उक्त आदेशों के अनुपालन में सहायक अभियंता राजेश सिंह तोमर के नेतृत्व में अवर अभियंता सत्यवीर सिंह, सुपरवाइजर नाजिम रजा व दिनेश कुमार द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल को सील किया गया।








