अंबेडकरनगर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु बैठक

अंबेडकरनगर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में धनतेरस, दीपावली, भैया दूज तथा छठ पूजा त्यौहार को मनाए जाने के संबंध में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बैठक आयोजित की गई।
22 और 23 अक्टूबर 2022 को धनतेरस, 24 अक्टूबर 2022 को दीपावली, 26 अक्टूबर 2022 गोवर्धन पूजा, 27 अक्टूबर 2022 को भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती तथा 30 अक्टूबर 2022 से 02 नवंबर 2022 तक छठ पूजा त्यौहार हिंदू समुदाय के व्यक्तियों द्वारा मनाया जाएगा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया गया कि धनतेरस के दिन सभी फोर्स बाजार में उपस्थित रहे।
जिससे बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न न होने पाएं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि दुकानों पर ज्यादा आवाज देने वाले पटाखे का बिक्री न किया जाए। ग्रीन पटाखे को ही बेचा जाए। उन्होंने कहा कि पटाखे का अस्थाई लाइसेंस तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा।
उप जिलाधिकारी द्वारा जारी लाइसेंस के अलावा कोई भी पटाखे की दुकान नहीं लगाएगा पटाखे की दुकान खुले स्थानों पर टीन सेट में ही लगाया जाए।
दीपावली के त्यौहार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर तथा दवाइया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिशासी अधिकारी तथा डीपीआरओ को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ तथा नगरीय क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी साफ-सफाई अच्छे से कराएं साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध रहना चाहिए।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जो भी पशु इधर-उधर घूम रहे हैं उन्हें पकड़वा कर पशु आश्रय स्थलों में भेजा जाए।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया,अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ वैभव शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।








