नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा शीर्ष पर रहेगी : डा. मिथिलेश त्रिपाठी

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी अपने नगरीय आधार मत को किसी भी परिस्थिति में संजोकर नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की भारी जीत दर्ज कराने की रणनीति बनाने में पूरी ताकत से लग चुकी है।

जनपद के नगर पंचायत किछौछा की बैठक के बाद मंगलवार को इल्तिफात गंज,नव सृजित नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर और जहांगीर गंज की बैठक रणनीति बनाया।

नगर पंचायत इल्तिफ़ात गंज के कोर कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा नगर निकायों की चुनाव को गंभीरता से ले रही है। नगर निकाय की चुनाव में भी भाजपा शीर्ष पर रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने अल्प समय में जितना विकास अपनी सरकार में हर क्षेत्र का किया है उतना विकास कई वर्षों तक रही विपक्ष की सरकारों ने देश और प्रदेश में नहीं किया है।भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों की विभिन्न प्रकार से सहयोग कर उनकी गरीबी को दूर करने का प्रयास किया है। आज प्रदेश के नगरों की विकास तेज गति से हो रहा है। कोरोना काल की विभीषिका से कुछ अवरोध विकास में अवश्य आया था लेकिन विकास की धारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में बह रही है।

राजे सुल्तानपुर नगर पंचायत की कोर कमेटी को सम्बोधित करते हुए निकाय चुनाव के जिला संयोजक/जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि नगर निकायों की विकास भाजपा का प्रत्याशी जीतने पर ही तेजी से होगा। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार गांव गरीब किसान और शहरी क्षेत्रों का विकास करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने चुनाव जीतने की प्रमुख बिंदुओं से कोर कमेटी को अवगत कराते हुए नेतृत्व के निर्देशों का अक्षरशः पालन का अनुरोध किया।

जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि तीनों बैठकों में मुख्य रूप से राजे सुल्तानपुर की बैठक में निकाय प्रभारी पूर्व विधायक जय राम विमल,निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, संयोजक संतोष पाण्डेय, मुसाफिर सोनकर, आशुतोष पाण्डेय, जहांगीर गंज नगर निकाय की बैठक में चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक संजू देवी,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप वर्मा, संयोजक विनोद तिवारी, अमरेश कुमार मिश्र,इल्तिफात गंज नगर पंचायत में नगर प्रभारी/जिला मंत्री विनय पाण्डेय, संयोजक राकेश शर्मा, सूर्य प्रकाश शुक्ल, मण्डल अध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव, शशि प्रकाश कसौधन आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage