नगर पंचायत बीकापुर में मां की पूजा अर्चना के साथ ही राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा

अयोध्या। नवरात्रि के दिनों में नगर पंचायत के चेयरमैन जुग्गी लाल यादव एक्शन मोड में दिखाई पड़ रहे हैं। मां के सजे हुए दरबारों में जाकर जहां एक और वह मां की कृपा की आकांक्षा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मां के दरबार में जुटी भक्तजनों से रूबरू होकर उनका आशीर्वाद बटोर कर दोबारा लाभ ले रहे हैं।

नगर पंचायत का चुनाव 2022 के अंत में होने की संभावना के साथ चेयरमैन की चहलकदमी चुनावी शंखनाद मानी जा रही है।

मीडिया से रूबरू हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव ने बताया कि सभी पंडालों में अग्निशमन के संयंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए गए हैं उन्होंने यह भी दावा किया कि इस दौरान नवरात्रि के दिनों में पंडालों के आसपास सहित पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई के मद्देनजर सफाई कर्मियों की टीम को निर्देशित किया जा चुका है। इन सभी संसाधनों को परखने की लिमिट वह सभी पंडालों में स्वयं जाकर जायजा ले रहे हैं।

फिलहाल नवरात्र के दिनों में चेयरमैन जुग्गीलाल यादव की सक्रियता के बाद मां के पंडालों में मौजूद भक्तजन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर उनका यह मास्टर स्ट्रोक मान रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage