#LDA VC ने इंडियन रोड कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का किया निरीक्षण

उमेश चन्द्र बाबू चौक के क्षतिग्रस्त हिस्से को तत्काल सही कराएं, डिवाइडर पर लगाए जाएं साइनेज बोर्डः उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी

लखनऊ।

गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले इंडियन रोड कांग्रेस के 81वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खामियों को चिन्हित करके उन्हें दूर करने और हार्टीकल्चर एवं सौंदर्यीकरण से सम्बंधित कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा सर्वप्रथम वीआईपी कक्ष का निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होेंने कक्ष में बिजली/इंटरनेट के खुले तारों को व्यवस्थित करके ढ़कने, रंगाई-पुताई कराने, शीशों की सफाई व पर्दे लगाने के निर्देश। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले गणमान्य अतिथियों के सहयोग हेतु वीआईपी कक्ष में एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। इसके अतिरिक्त पोर्च व पोर्टिको समेत कुछ अन्य स्थानों पर फर्श पर लगे पत्थर गंदे थे, जिस पर उपाध्यक्ष द्वारा पत्थरों की घिसाई कराकर इसे सही कराने के निर्देश दिये गए। उन्होेंने लिफ्टों के संचालन के सम्बंध में कहा कि लिफ्ट के अंदर व बाहर मैटिंग लगायी जाए, तथा गेट के पास लगे पत्थरों की सफाई आदि का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करा लिया जाए। इसी तरह एस्केलेटर प्लेटफार्म के पास भी मैटिंग लगायी जाए।

इस दौरान उपाध्यक्ष ने बुकिंग आफिस समेत अन्य ब्लाॅकों के बाॅथरूम का भी निरीक्षण किया, जिसमें गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तुरंत ही साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी बाॅथरूम में डस्टबिन, हैंड टावल, लिक्विड हैंडवाॅश समेत अन्य जरूरी सामान मौजूद होना चाहिए। इसके अलावा जहां-जहां दीवारों पर पेटिंग उखड़ रही है या सीलन आ रही है, उसे सही कराते हुए नये सिरे से रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाए।

फूलदार गमलों से करें सजावट
उपाध्यक्ष ने निर्देश दिये कि हाॅर्टिकल्चर के कार्य को व्यस्थित करते हुए लिफ्ट के पास व सीढ़ियों समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर फूलदार पौधों वाले गमलों से सजावट की जाए। इसके अलावा स्वागत काउंटर को व्यवस्थित करते हुए वहां आकर्षक सजावट की जाए तथा सैनिटाइजर मशीनों को सुचारू रखा जाए। उपाध्यक्ष ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रखे अवैध निर्माणों के सीलिंग सम्बंधित सूचना बोर्ड को प्राधिकरण के लालबाग स्थित कार्यालय पहुुंचाने के निर्देश दिये।

डिवाइडर पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश
उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से लेकर पिकअप भवन तक डिवाइडर पर साइनेज बोर्ड लगवाए जाएं। इसके साथ ही उमेश चन्द्र बाबू चौक के क्षतिग्रस्त हिस्से को तुरंत सही कराया जाए।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता (वि0/यां0) मनोज सागर, सहायक अभियंता आलोक सिंह, अवर अभियंता संजय भाटी, सहायक उद्यान अधिकारी मो0 इमरान व करन सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage