#LDA ज़ोन 1 के गोमतीनगर में अवैध निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को गोमतीनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण सील किया गया।

 

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि महेश गुप्ता व अन्य द्वारा गोमतीनगर के विपुल खण्ड में भूखण्ड संख्या-3/10 पर अनाधिकृत निर्माण किया गया था। जिसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-437/2022 योजित किया गया था। जिसमें विहित प्राधिकारी द्वारा स्थल को सील किये जाने के आदेश जारी किये गए थे।

 

उक्त आदेश के अनुपालन में अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, विपिन विहारी राय, इम्तियाज अहमद और सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage