#LDA VC ने जनहित गारण्टी अधिनियम से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को जनहित गारण्टी अधिनियम से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
समीक्षा में पाया गया कि नामांतरण के 75 और फ्री-होल्ड के 16 मामले निस्तारित हो गए हैं। लेकिन, कुछ पुराने प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो पाया है। इस पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो प्रकरण जनहित गारंटी अधिनियम की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो जाने के पश्चात भी लंबित हैं, उन्हें हर हाल में एक सप्ताह के अंदर निस्तारित किया जाए। इसके अतिरिक्त आई0जी0आर0एस0 से सम्बंधित प्रकरणों को सही जानकारी के साथ समयबद्ध तरीकेे से निस्तारित करने के निर्देश दिये गए।
बैठक में विशेष कार्याधिकारी अमित राठौर, अरुण कुमार सिंह, रामशंकर, राजीव कुमार, नजूल अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी, उप सचिव मधवेश कुमार व बलराम उपस्थित रहे।









