ज़ोन 7 के दुबग्गा में अवैध प्लाटिंग पर चला #LDA का बुलडोजर

विहित प्राधिकारी प्रवर्तन ज़ोन 7 एलडीए द्वारा वाद संख्या 268/2022 में विहित प्राधिकारी द्वारा पारित ध्वस्तीकरण आदेश 21 जुलाई 2022 के अनुपालन में एस. पी चौरसिया, इंतजार अली ग्राम बरावन कला यूनिटी कॉलेज शेखपुरवा बायीं ओर थाना दुबग्गा लखनऊ पर लगभग 6000 वर्गमीटर भूमि पर अवैध रूप से प्लाटिंग विकसित की गई।

अवैध प्लाटिंग पर आज बुधवार 24 अगस्त 2022 को जोनल अधिकारी जोन 7 के निर्देशन में सहायक अभियंता राजेश सिंह , अवर अभियंता भानु प्रकाश वर्मा, सुपरवाइजर दुर्गेश श्रीवास्तव, नाजिम रजा आदि द्वारा दुबग्गा पुलिस की मदद से अवैध रूप से निर्मित कॉलोनी की सड़कें निर्माणकर्ताओं की नींव, बाउंड्रीवाल्स स्थल कार्यालय आदि को प्राधिकारण की जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया गया। स्थल पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को भविष्य में निर्माण न करने की चेतावनी भी दी गयी।

Related Articles

Back to top button
btnimage