जोन 7 के दुबग्गा में अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों/अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को दुबग्गा में माल रोड पर स्थित एक अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी डी0के0 सिंह ने बताया कि कपिल व संजय सिंह द्वारा कृष्ण विहार कालोनी मौरा, जेहटा, माल रोड, थाना-दुबग्गा में लगभग 12000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग करते हुए कालोनी विकसित की जा रही थी।
आज सहायक अभियंता राजेश सिंह तोमर के नेतृत्व में अवर अभियंता भानु प्रकाश वर्मा व उदयवीर सिंह द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी के विकास कार्यों को ध्वस्त कराया गया।








