#LDA VC डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने गोमती नगर विस्तार स्थित सुलभ आवासों का किया निरीक्षण

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को गोमतीनगर विस्तार में सेक्टर-6 स्थित सुलभ आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक मिली। इस पर उन्होंने सम्पूर्ण परिसर में, नालियों एवं काॅमन एरिया आदि की बेहतर ढंग से सफाई कराने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने कहा कि एक बार पूरे परिसर की ठीक से सफाई कराने के बाद आगे से नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था करने हेतु नगर निगम को सूचित किया जाये।

 

निरीक्षण के क्रम में उपाध्यक्ष ने योजना के आवंटियों से भी संवाद किया, जिसमें लोगों द्वारा कुछ फ्लैटों के टॉयलेट में लीकेज की समस्या बतायी गई। इस पर उपाध्यक्ष ने अवर अभियंता संजय भाटी को निर्देशित किया कि लीकेज की समस्या को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर भवनों के बाहरी हिस्सों का सर्वे करके हर प्रकार की दिक्कतों व कमियों को चिन्हित कर लिया जाए। जिसके आधार पर दो महीने के अंदर प्लास्टर व मरम्मत आदि के समस्त कार्य पूर्ण कराये जाएं।

 

निरीक्षण में पाया गया कि योजना के पिछले हिस्से की सड़क क्षतिग्रस्त है। इस पर उपाध्यक्ष द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिये गए।

Related Articles

Back to top button
btnimage