#LDA जोन 2 के बिजनौर क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शनिवार को बिजनौर क्षेत्र में हो रहे अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया।


प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी अमित राठौर ने बताया कि थाना-बिजनौर के अन्तर्गत यसीम अहमद एवं एहतिशाम खाँन, निदेशक आलिया इन्फ्रा स्टेट प्रा०लि० द्वारा खसरा संख्या-1692, 1694 का मिनजुमला ग्राम-औरंगाबाद खालसा, लखनऊ पर लगभग 2889.037 वर्गमीटर भूखण्ड क्षेत्रफल में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था। उक्त के विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-420/2022 योजित किया गया था। इसके बाद भी विपक्षी द्वारा उक्त स्थल पर अनाधिकृत निर्माण जारी रखा गया। इसके दृष्टिगत परिसर को सील किये जाने के आदेश दिये गए थे।

 

उक्त आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन-2 के अभियन्ताओं बिजेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा एवं उसमान अली द्वारा थाना बिजनौर की पुलिस बल व प्राधिकरण पुलिस बल तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजरों/कर्मियो के अथक प्रयास/सहयोग से प्रश्नगत स्थल पर कराये गये अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage