अवैध निर्माण एक्सप्रेस जोन 3 में पकड़ी रफ्तार, भ्रष्ट अभियंताओ की चांदी चांदी

लखनऊ।
रिपोर्ट: ऋषि कुमार शर्मा।
राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 3 में अवैध निर्माण एक्सप्रेस दिन प्रतिदिन रफ्तार पकड़ती जा रही है। इसके पीछे केवल भ्रष्ट अभियंताओं का हाथ है।
जोन 3 के जोनल अधिकारी केवल नाम मात्र के जोनल अधिकारी रह गए हैं क्योंकि उनकी बात उनके अभियंता सुनते तो जरूर हैं लेकिन मानते नहीं हैं। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि जोन 3 तीन में दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माण साबित कर रहे हैं और इसके सबूत हैं।
जोन 3 में आज कल काफी चर्चा का विषय वर्मा हॉस्पिटल का निर्माण है जोकि अवैध होने के कारण सील होने के बावजूद बनकर तैयार है और इसमें हॉस्पिटल का संचालन हो रहा है। यह जनता की जान के साथ खिलवाड़ का मामला भी है लेकिन उच्च अधिकारी केवल आदेश देते हैं और अभियन्ता उस आदेश की अवहेलना करने में अव्वल हैं।
जोन 3 में मोहान रोड पर पिंकसिटी के पास एक दो मंजिला निर्माण बनकर तैयार है जिसका मानचित्र और मानक विकास प्राधिकरण के अनुरूप न होने के कारण वर्तमान समय में विभाग ने अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए वाद संख्या -181/2022 योजित किया गया है। प्रकरण वर्तमान में विहित प्राधिकरण न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन निर्माण कार्य जोरो से चल रहा है। इससे स्पष्ट है कि जोन 3 में जमे अभियन्ता अपने कार्य के प्रति कितने सजग हैं?
विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का अवैध निर्माण पर कार्यवाही न करना, इस बात का साबित करता है कि दाल में कुछ काला जरूर है वरना अभियन्ता छोटे छोटे निर्माण सील कर देते हैं लेकिन बड़े बड़े निर्माण पर उनकी नजर नहीं पड़ती। अब इसे अधिकारियों की लापरवाही कही जाए या अनेदखी?
इसी प्रकार जोन 3 में और भी प्रकरण विचाराधीन और अवैध निर्माण सील हैं जिनपर खुलेआम निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन अधिकारी अपनी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं। जोन 3 में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ अब UPCM News प्रतिदिन साक्ष्य के साथ खबरें प्रकाशित करेगा।








